छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग
Trending

जंगल को संवारने वन्य जीवों का योगदान महत्पूर्ण , संरक्षण सर्वोपरि : मंसूर खान (अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर सीपत वन सर्किल के कारीछापर में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन)

डिप्टी रेंजर अजय बेन ने कहा : प्रकृति का ह्रास यानि मानव का विनाश , संरक्षण व संवर्धन करने विभाग का हरसंभव सहयोग करने किया आह्रान

सीपत :– वन विभाग के निर्देशानुसार बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर सीपत परिवृत्त के कारीछापर परिसर क्षेत्र में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि छग राज्य वन्य जीव बोर्ड के सदस्य व वन्य जीव सुरक्षा सलाहकार एटीआर मंसूर खान विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष कासिम अंसारी संरक्षक हिमांशु गुप्ता कोषाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ओम गोस्वामी वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मन्नू लाल विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

छग राज्य वन्य जीव बोर्ड के सदस्य मंसूर खान ने कहा कि जैव विविधता प्रकृति की एक सुंदर रचना है। जिसे संवारकर और संरक्षित करना हमारी महती जिम्मेदारी है। प्रकृति को संवारने में छोटे से छोटे जीवों का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रकृति को हम यदि संरक्षित नही करेंगे तो भविष्य में हमे प्राकृतिक आपदाओं से भुगतना पड़ेगा। वर्तमान में जैसे हालात में हमे जंगल मिला है हम सब मिलकर जंगल के चौकीदार बने और हमे आने वाले पीढ़ी को चौकीदारी सौंपनी होगी। उन्होंने कहा कि जैव विविधता मेंपेड़-पौधों से लेकर, जानवर, कवक और कई तरह के सूक्ष्मजीव भी शामिल हैं। जो मानव स्वास्थ्य और कल्याण के लिए बहुत जरूरी हैं। इनके जरिए हमें भोजन पानी, दवा और कई जरूरी संसाधन प्राप्त होते हैं। जैव विविधता कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में भी मदद करती है।

मानव गतिविधियों जैसे पेड़ काटना, गंदगी फैलाना, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के चलते आज जैव विविधता खतरे में है। जैव विविधता के कमी के चलते आज प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़ सूखा और तूफान आदि का खतरा बहुत बढ़ गया है। इस वजह से जैव विविधता का संरक्षण बहुत जरूरी हो गया है।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे सर्किल के डिप्टी रेंजर अजय बेन ने कहा कि जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन की आधार है। पर्यवारण का संरक्षण व संवर्धन हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का विकास तभी सही मायने में होगा जब कोई बीमार न हो। प्रकृति का दोहन न हो। प्रकृति का ह्रास यानि मानव का विनाश। श्री बेन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए वन्य प्राणियों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करते हुए विभाग को हरसंभव सहयोग करने आह्रान किया। कार्यक्रम को वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मन्नू विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया।

इस दौरान रामायण सिंह मरावी मनीराम यादव समार सिंह विश्वकर्मा डोमरा सिंह कोर्चो विभाग के बीएफओ राजा बघेल सचिन राजपूत राजकुमार चेलकर लोरीक राम कुर्रे रामदयाल खरे एवं वन प्रबंधन समिति के सदस्य सुरक्षा श्रमिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है