छत्तीसगढ़बस्तर संभागबिलासपुर संभागरायगढ़ संभागरायपुर संभागसरगुजा संभाग

CC Weather Update : रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में होगी भारी बारिश

CC Weather Update : प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। राज्य के कई क्षेत्रों में बीते 24 घंटे में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

छुरिया व राजिम में सर्वाधिक 110 मिमी बारिश हुई, जबकि मालखरौदा में 100 मिमी और औंधी, मोहला व अंबागढ़ चौकी में 9 सेमी बारिश दर्ज की गई। रायपुर, दुर्ग, मंदिरहसौद, डौंडी व अहिवारा समेत करीब दो दर्जन स्थानों पर 80 मिमी बारिश हुई।

बिलासपुर, कटघोरा, भानुप्रतापपुर, पेंड्रा व कुरूद में 60 मिमी और अन्य अनेक स्थानों पर 50 मिमी या उससे कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभागों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

Related Articles

आज (बुधवार) राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, धमतरी,गरियाबंद, महासमुंद और बलौदाबाजार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। रायपुर, कोरबा, कबीरधाम, रायगढ़, सूरजपुर, बलरामपुर सहित प्रदेश के 21 जिलों में यलो अलर्ट है। वहीं पांच जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button