छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

बस्तर – फाइटर बल के जवान शंकर कुड़ियाम नक्सलियों के चंगुल से हुआ रिहा…देखे पूरी खबर

बस्तर फाइटर बल के जिस जवान शंकर कुड़ियाम को नक्सलियों ने अपहृत कर लिया था उसे रिहा कर दिया है। बताया जा रहा है कि, आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के सामने नक्सलियों ने उसे सशर्त रिहा किया है। उल्लेखनीय है कि, आदिवासी समाज, परिजन और बीजापुर एसपी ने वीडियो जारी कर जवान की रिहाई के लिए मार्मिक अपील की थी। 29 सितंबर को नक्सलियों ने बस्तर फाइटर के जवान शंकर कुड़ियम को अगवा कर लिया था। कल ही नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर अपहरण की जिम्मेदारी ली थी। बताया जा रहा है है कि कुछ ही देर में बीजापुर पुलिस के पास जवान पहुंच जाएगा।
देखे पूरी खबर

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button