छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CGVidhansabha : मानसून सत्र में लगे 900 से ज्यादा सवाल, 24 को कांग्रेस करेगी सदन का घेराव

CGVidhansabha : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरु होकर 31 जुलाई तक चलेगा। 10 दिवसीय मानसूत्र सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां शुरू कर दी है। मानसून सत्र के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 24 जुलाई को विधानसभा घेराव का निर्णय लिया है। विधानसभा घेराव को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दे दी है।

कई मुद्दों पर सदन रहेगा गरम
कांग्रेस बलौदाबाजार आगजनी, खाद-बीज संकट से लेकर सरकार को घेरेगी। वहीं राज्य सरकार की ओर से कई संशोधन विधेयक सदन में पेश हो सकते हैं। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 की महालेखाकर की रिपोर्ट भी सदन में प्रस्तुत की जा सकती है।

इन संशोधन विधेयकों की तैयारी
मिली जानकारी के अनुसार मानसून सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण संशोधन विधेयकों पर निर्णय ले सकती है, जिसमें मतांतरण संशोधन विधेयक, नक्सलवाद पुर्नवास नीति शामिल हैं। मानसून सत्र में विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए पंचायत, लोक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, गृह, जल संसाधन, कृषि, वन, स्वास्थ्य आदि विभागों को लेकर सवाल पूछे हैं।

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के DM IAS विजय दयाराम की आवाज आपका दिल जीत लेगी

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button