छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News : विधायक देवेंद्र यादव के कार्यालय में पुलिस ने किया नोटिस चस्पा

Chhattisgarh News : बलौदाबाजार हिंसा मामले में पूछताछ के लिए नोटिस जारी होने के बाद भी वहां नहीं जाने पर पुलिस ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के कार्यालय के बाहर लगे बोर्ड पर नोटिस चस्पा किया है। पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव को 18 जुलाई को बलौदाबाजार कोतवाली थाना में पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा है।

बता दें कि बलौदाबाजार पुलिस ने 10 जून को बलौदाबाजार में हुए सतनामी समाज के हिंसक प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस जारी किया है। सतनामी समाज की सभा में देवेंद्र यादव उपस्थित थे। उसके बाद आगजनी, हिंसा और तोड़फोड़ की घटना हुई थी।

लोगों को भड़काने का आरोप
आरोप है कि विधायक देवेंद्र यादव ने सतनामी समाज की सभा में लोगों को भड़काने का काम किया था। जिसके चलते ये घटना हुई थी। इसी मामले में पूछताछ के लिए तीसरी बार नोटिस दिया है। बलौदाबाजार पुलिस ने विधायक के सेक्टर-5 स्टीट-41 स्थित कार्यालय के बाहर लगे बोर्ड पर नोटिस चस्पा किया है।

हाई कोर्ट में दायर की याचिका
मामले को लेकर देवेंद्र यादव ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, देवेंद्र यादव ने कहा था की हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करूंगा, उसके बाद जो भी निर्देश आएगा, उसका पालन किया जाएगा। इधर, दूसरे नोटिस की तिथि बीतने के बाद बलौदाबाजार पुलिस ने फिर नोटिस जारी कर 18 जुलाई को कोतवाली में पूछताछ बुलाया है।

Chhattisgarh Rojgar

राजधानी रायपुर में इस स्कूल के बच्चें टिफिन में लाते है गाय के लिए एक रोटी

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button