छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

इलाज के बहाने महिला को नशीली दवा खिला कर दुष्कर्म, परिजन को भनक लगी तो मच गया हंगामा

बालोद जिले में एक डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। दरअसल इलाज के बहाने एक महिला को नशीली दवाई देकर डॉक्टर दुष्कर्म कर रहा था। परिजनों को पता चलते ही अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा हुआ। मामला बालोद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

संजीवनी अस्पताल को कर दिया गया सील
मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर शिखर गुप्ता बालोद, संजीवनी अस्पताल का संचालक है। अस्पताल में एक माहिला अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए पहुंची। तब डॉक्टर ने उसे नशीली दवाई दी और उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे धर दबोचा। फिलहाल अस्पताल को सील कर दिया गया है और शुक्रवार को आरोपी को न्यायलय में पेश किया जाएगा।

सीतापुर : कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ के लगीस नारा, कांग्रेस सरकार उपर जमके साधिन निशाना

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है