छत्तीसगढ़ में शिवभक्तों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, डाक्टर समेत 10 से ज्यादा लोग घायल

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा में शिवरात्रि के दिन शिव जी की दर्शन करने गए शिवभक्तों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हादसे में कई शिवभक्त घायल हो गये हैं। सबसे ज्यादा जख्मी हुए एक डॉक्टर हुए हैं। जिन्हें धमतरी के निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को स्थानीय अस्पताल में ईलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
शिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को सुबह से ही हर जगह शिव मंदिरों में शिव जी के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यही नजारा भखारा में भी देखने को मिला। लेकिन भखारा के डुमराही तालाब में स्थापित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में जो घटना घटी वह अप्रत्याशित रही। जहां शिवभक्तों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
हादसे का विवरण:
यह घटना भखारा स्थित शिव मंदिर में हुई।
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे।
इसी दौरान मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया।
हमले में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।
घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों की स्थिति:
घायलों में से एक डॉक्टर अभिजीत जैन भी शामिल हैं, जिन्हें मधुमक्खियों ने 15 डंक मारे हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
यह घटना मंदिर में भक्तों की सुरक्षा के बारे में चिंता पैदा करती है, और इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन दोनों को यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।