छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

MLA Devendra Yadav arrest : भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस

MLA Devendra Yadav arrest : बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की विष्णुदेव सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई गलत है। सरकार के दबाव में पुलिस ने यह एक्शन लिया है। कांग्रेस के लोगों को नोटिस मिल रहा है, लेकिन भाजपा के लोगों को एक भी नोटिस नहीं दी गई। पुलिस को पहले सभी वीडियो सार्वजनिक करना चाहिए। एक भी कांग्रेस कार्यकर्ता अगर दोषी होंगे तो मैं खुद उसे पुलिस के हवाले करूंगा। बदले की भावना से भाजपा बदलापुर की राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि जितनी भी धाराएं देवेंद्र यादव के खिलाफ लगाई गई है, सभी गलत है। लगभग 20 धाराएं में विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ करवाई की गई है। भाजपा सरकार नहीं चला पा रही है। जनता के बीच में भाजपा की गलत छवि बन गई है। लोगों का ध्यान डायवर्ट करने के लिए भाजपा ऐसा काम कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस कर्रवाई का विरोध करती है। साय सरकार की कार्रवाई से कांग्रेस डरी नहीं है। जनता के मामले को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन करेगी। सतनामी समाज को बदनाम करने और समाज के आंदोलन को कुचलने का काम भाजपा नेताओं ने किया है।

राजनीतिक द्वेष के तहत किया गया गिरफ्तार- सचिन पायलट
इधर सचिन पायलट ने भी देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि सतनामी समाज को न्याय दिलवाने में नाकाम साबित हुई राज्य की भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है।हम सभी देवेंद्र यादव जी और सतनामी समाज के साथ मजबूती से खड़े हैं। एक विधायक को राजनीतिक द्वेष के तहत गिरफ्तार करके यदि सरकार समझती है कि वह अपने षड्यंत्रों में सफल हो जाएगी, तो यह उनकी भूल है।

Chhattisgarh News : बलौदाबाजार की घटना का राजनितिकरण करके, समाज को लड़ाने की साजिश – चरणदास महंत

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button