छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

बिलासपुर में दो महिलाओं ने ग्राहक बनकर लाखों की सोने पर फेरे हाथ, CCTV में हुए कैद

न्यायधानी बिलासपुर के सदर बाजार में दो महिलाओं ने ग्राहक बनकर लाखों की सोने की चोरी को अंजाम दिया है. दोनों शातिर महिलाओं ने गुरुवार को बड़ी ही होशियारी से माखन ज्वेलर्स में की घटना को अंजाम दिया है, जिसका वीडियो आज सामने आया है. घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी cctv फुटेज के आधार पर शातिर महिलाओं की जांच में जुट गई है। बता दें, बीते दिन गुरुवार को सदर बाजार के माखन ज्वेलर्स में दो महिलाएं ग्राहक के रूप में आई और सोने के आभूषण लेने के बहाने वहां ज्वेलरी देखने लगी. इसी दौरान कुछ पलों के लिए दुकानदार का ध्यान बटाया और सोने की चैन लेकर फरार हो गए। जिसके बाद से सुरक्षा उपायों पर सवाल उठने लगे हैं. वहीं घटना के बाद दुकानदार लाखों के नुकसान को लेकर चिंतित है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
देखे वीडियों

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button