Chhattisgarh – मंत्रियों के विभागों का बंटवारा फाइनल, अरुण साव को गृह और विजय शर्मा को उर्जा विभाग… कभी भी हो सकती है ऐलान

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस भेजी थी। राज्यपाल ने लिस्ट में साइन कर सामान्य प्रशासन विभाग को भिजवा दिया है। संभवत: देर शाम या शनिवार तक विभागों की घोषणा की जा सकती है।
प्रदेश में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के 8 दिन बाद भी विभागों के बंटवारे का इंतजार था। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रख सकते हैं। पिछले 20 सालों से यह विभाग मुख्यमंत्री के पास ही रहा है। वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव को गृह और डिप्टी सीएम विजय शर्मा को ऊर्जा दिया गया है।
साय कैबिनेट में किसी क्या जिम्मेदारी दी गई है, इसका अंतिम फैसला दिल्ली में ही हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। इसे लेकर शपथ ग्रहण के अगले दिन 23 दिसंबर को सीएम साय ने PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
𝗙𝗮𝘁𝗮𝗳𝗮𝘁 𝗡𝗲𝘄𝘀 ।। छत्तीसगढ़ की दिनभर की हर छोटी बड़ी खबरे ।। 29 दिसंबर 2023
- चिकनकारी साड़ी शॉपिंग साइट बनाकर 50 करोड़ की सायबर ठगी, छत्तीसगढ़ पुलिस ने 8 आरोपियो को मुंबई में दबोचा
- Chhattisgarh News : हिट एंड रन के बाद बेमेतरा में बवाल नगर बंद का ऐलान,भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
- सुप्रीम कोर्ट सख्त: डिजिटल अरेस्ट मामलों पर सभी राज्यों से रिपोर्ट तलब
- मध्य प्रदेश में बड़ा बदलाव: तीन नए जिले और एक नया संभाग बनाने की तैयारी, जानिए क्या है पूरा प्लान?
- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान में 24 नवंबर से 5 दिसम्बर तक, KIUG ‘गौरव की दिशा में पहला कदम’ -खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया






