छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

Chhattisgarh – सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

Chhattisgarh – जगदलपुर। शादी कार्यक्रम में दंतेवाड़ा से जगदलपुर आए एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा में रहने वाले मोहम्मद इस्लाम पिता स्व. मोहम्मद रसीद (40 वर्ष), मोहम्मद आरिफ पिता स्व. मोहम्मद सकुर (40 वर्ष) और मोहम्मद रफीक पिता स्व. मोहम्मद मुनीर (40 वर्ष) जगदलपुर के नया बस स्टैंड के समीप रहने वाले एक परिचित के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे.

रात 11 बजे वापस दंतेवाड़ा जाते समय तोकापाल से आगे आरापुर तालाब के पास खड़ी ट्रैक्टर के ट्राली से जा टकराए. इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button