छत्तीसगढ़रायगढ़ संभाग

CG CRIME : पुलिस ने बरामद किया 50 लाख का गांजा… एक आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। जिले में पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिले की सिघोड़ा पुलिस ने होण्डा सिटी कार से 200 किलो गांजा ले जाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है। सिघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरगढ़ ओडिशा से गांजे की एक बड़ी खेप जा‌ने वाली है।

सूचना पर पुलिस NH-53 पर रेहटीखोल के पास वाहन चेक कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की तरफ से एक होण्डा सिटी कार आई। जिसे पुलिस ने रोका और जांच की तो कार में 8 प्लास्टिक की बोरियों में 200 किलो गांजा मिला। गांजे की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कार चालक दीपक साहू, निवासी दुर्ग को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वो ये गांजा दुर्ग ले जा रहा था। मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button