बिलासपुर में राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का उदघाटन 14 नवंबर 2024 को

बिलासपुर। मलखंब फैडरेशन आफ इंडिया के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ मलखंब संघ द्वारा दिनांक 14-11-2024 से 18-11-2024 तक बी आर यादव इनडोर खेल परिसर बहतराई, बिलासपुर में 34 वीं जुनियर बालक /बालिका एवं 37 वीं सीनियर महिला / पुरूष राष्टीय मलखंभ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का
उदघाटन समारोह दिनांक 14 नवंबर को 11बजे सुबह होगा जिसमें मुख्य अतिथि माननीय सुशांत शुक्ला, विधायक बेलतरा क्षेत्र,स्वागताध्यक्ष श्री प्रवीण झा, उद्योगपति,अतिथिद्वय डा अरविंद तिवारी, कुलसचिव सीवी रमन विश्वविद्यालय , कोटा एवं श्री नवीन सिंह, मुख्य सामग्री प्रबंधक, एसईसीआर बिलासपुर रहेंगे।
इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के करीब 600 खिलाडी तथा 100 अधिकारी /निर्णायक भाग ले रहे हैं। मलखंब फैडरेशन आफ इंडिया के महासचिव श्री धरमवीर सिंह के साथ केन्द्रीय खेल मंत्रालय /प्राधिकरण के अधिकारी भी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रह सकते हैं।
अभी तक छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, गुजरात, तमिलनाडु, केरला, तेलंगाना, चंडीगढ़, ओडीसा, हिमाचल प्रदेश ,राजस्थान, जम्मू कश्मीर,दादरा नगर हवेली दीव
आसाम के टीमों पहुंचने की सूचना प्राप्त हो गई है। इस प्रतियोगिता के पश्चात भारत विरूद्ध अमेरिका, नेपाल के बीच मलखंब मुकाबला होगा।
छत्तीसगढ़ राज्य टीम – राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024
अंडर 16 लड़कियां
1. डिंपी सिंह - जांजगीर-चाँपा
2. दुर्गेश्वरी कुमेटी - नारायणपुर
3. हिमांशी उसेंडी - नारायणपुर
4. किरण यादव - जांजगीर-चांपा
5. अनीता - नारायणपुर
6. रजबती - नारायणपुर16 वर्ष से ऊपर लड़कियां
1. रागिनी रॉयत - नारायणपुर
2. मोनिया रोय - नारायणपुर
3. संतय पोटाई- नारायणपुर
4. पूजा - मुंगेली
5. साधना कुमार धीवर - बिलासपुर
6. कुमारी तनु दौड़िया - रायपुरअंडर 18 लड़के
1. मनु ध्रुव - नारायणपुर
2. राकेश कुमार वेर्दा - नारायणपुर
3. मंगाडु पोडियम - नारायणपुर
4. राजेश कोर्रम - नारायणपुर
5. आयुष सिंह सिदार - जांजगीर-चांपा
6. कैलाश पाल18 वर्ष से ऊपर
7. संतोष शोरी - नारायणपुर
8. श्यामलाल पोटाई - नारायणपुर
9. रोशन गढ़ेवाल - जांजगीर-चांपा
10. संगम कुमार खरे - जांजगीर-चांपा
11. आयतू राम कोर्रम - नारायणपुर इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के पदाधिकारी सर्वश्री अनिल टाह, संरक्षक, राजा सरकार, बिसन कसेर,उपाध्यक्ष,विरेऩद्र तिवारी, अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष, किशोर कुमार वैष्णव, मनेऩद्रगढ़, मिलिंद भानदेव, विशाल दुबे कोरबा, रामपुरी गोस्वामी, जीपीएम, राजेन्द्र पटेल, सारंगढ़, पुष्कर दिनकर, पामगढ़, पुरेऩदर कोसरिया, रायपुर, प्रशांत तिवारी, अंशुमाला कुजूर,मृणाल मुले आदि दिनरात मेहनत कर रहे हैं। उक्त जानकारी प्रेमचंद शुक्ला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मलखंब संघ ने दिया।






