छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News : स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी के पलटने से एक बच्चे की मौके, चार गंभीर

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बालोद में स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी के पलटने से एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई, वहीं चार बच्चे घायल हो गए. घायल बच्चों में से एक ही हालत नाजुक बताई जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम निपानी स्थित आत्मानन्द स्कूल में अध्ययनरत 12 बच्चे वाहन टाटा मैजिक में सवार होकर स्कूल जा रहे थे. बालोद थाना क्षेत्र के सोनपुर के पास चालक की लापरवाही के कारण गाड़ी पलट गई, जिससे वाहन में सवार 12 वर्षीय कुणाल साहू की मौत हो गई, वहीं 4 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए गुरुर अस्पताल लाया गया. घायल बच्चों में से एक की हालत को नाजुक देखते हुए बड़े अस्पताल रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.

ख़बर को शेयर करें

Related Articles

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button