छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

भिलाई में भी हो गया खेला…कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा में शामिल, कहा बनाया गया बलि का बकरा

भिलाई नगर निगम के वार्ड 35 में हुए उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी चंदन यादव निर्विरोध पार्षद चुने गए। कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने अपना नामांकन वापस लेते हुए भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। उनका कहना था कि कांग्रेस ने उन्हें केवल बलि का बकरा बना दिया था। न ही उनकी प्रचार गतिविधियों में किसी ने सहयोग किया और न ही किसी ने उनकी मदद की। इस कारण उन्होंने भाजपा विधायक रिकेश सेन से संपर्क किया और भाजपा में शामिल हो गए।

मनोज सिन्हा ने यह भी कहा कि वे जहां भी प्रचार के लिए गए, वहां के लोग उनसे प्रभावित होकर उनका समर्थन नहीं कर रहे थे और सीधे वोट देने से मना कर रहे थे। इस स्थिति में उन्होंने भाजपा को सही दिशा में समर्थन देने का निर्णय लिया।

चंदन यादव का निर्विरोध चयन
मनोज सिन्हा के नामांकन वापस लिए जाने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने चंदन यादव को निर्वाचित पार्षद घोषित किया और उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर विधायक रिकेश सेन और भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के साथ चंदन यादव ने विजय जुलूस भी निकाला। अब भिलाई निगम के उपचुनाव में केवल वार्ड 24 में मतदान होगा। इस वार्ड में कांग्रेस के दानवीर और भाजपा के प्रदीप सेन के बीच सीधा मुकाबला होगा।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button