छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ के इस शहर के फ्लैट में चल रहा था रेव पार्टी, नशे की हालत में मिले कई कपल्स

छत्तीसगढ़ की स्टील सिटी भिलाई में एक फ्लैट में नशे की हालत में कई कपल्स मिले। इनमें एक प्रेमी जोड़ा नशे की हालत में ब्लेड से अपने हाथ काट रहा था। रविवार तड़के 4 बजे की गई इस कार्रवाई में 32 लोग हिरासत में लिए गए हैं। इनमें 4 लड़कियां भी शामिल हैं। कार्रवाई में 200 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था।

पुलिस ने छापा मारा
जानकारी के अनुसार तालपुरी परिजात कॉलोनी BPL कार्डधारियों के लिए बनाई गई है। ज्यादातर हितग्राहियों ने अपने फ्लैट दूसरों को किराए पर दे दिए हैं। कॉलोनी वाले नशेबाजी को लेकर लगातार पुलिस से शिकायतें कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने इस इलाके में छापा मारा। पुलिस की 6 अलग-अलग टीमें बनाई गईं। जानकारी के अनुसार हाउसिंग-बोर्ड जामुल पुलिस को साहिल कामले (22) और घासीदास नगर की रहने वाली मेनका साहू (21) पुलिस को हाथ काटते मिले। हालांकि, इनका कहना था कि वे शादी करने के लिए आए हैं।

रिजात कॉलोनी सोसायटी के पदाधिकारियों का कहना है कि, उन्होंने कॉलोनी को सुरक्षित बनाने के लिए यहां दोनों एंट्री में गेट लगा दिया है। यहां 2000 फ्लैट बीपीएल वालों के लिए बनाए गए हैं। इसमें से केवल 350 लोगों ने ही अपना रजिस्ट्रेशन सोसायटी में कराया है। बाकी लोग रजिस्ट्रेशन और पुलिस वेरिफिकेशन के लिए भी सामने नहीं आ रहे हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button