छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

Chhattisgarh : शादी में सेव बूंदी खाने के बाद बिगड़ी 43 बच्चों समेत 49 लोगों की तबीयत, इलाज के लिए भर्ती

Chhattisgarh : कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के भैंसमा गांव के पहरी पारा में आयोजित विवाह समारोह में पॉलिथीन में पैक सेव बूंदी खाने के बाद 43 बच्चे और 8 बड़े उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए गए। डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल उपचार शुरू किया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी का उपचार जारी है।

ऑब्जर्वेशन में रहेंगे सभी मरीज
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ. के.के. सहारे ने जानकारी दी कि, सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं। 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि विवाह कार्यक्रम में वितरित सेव बूंदी का स्वाद अजीब था, खाने के कुछ देर बाद ही तबीयत बिगड़ने लगी। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button