छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

धमतरी नगर निगम : कांग्रेसी-भाजपाई पार्षद भी भिड़े, महिला पार्षदों में झूमाझटकी

छत्तीसगढ़ के धमतरी नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक के पहले विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेसी पार्षद हाथ में तख्ती लेकर निगम में महापौर के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। हंगामा इतना बढ़ा की दो महिला पार्षद आपस में भिड़ गई। जिसके चलते काफी गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। विपक्षी आदिवासी परिवार के घर में बुलडोजर चलाने के मामले में हंगामा कर रहे हैं।
देखे वीडियों

दरअसल, धमतरी नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक आज होगी। नई टीम के गठन के तीन माह बाद पहली सामान्य सभा की बैठक है। इसके लिए पक्ष-विपक्ष के अलावा निर्दलीय पार्षदों ने कुल 39 प्रश्न लगाए हैं। प्रश्नोत्तर के लिए 1 घंटे का समय रहेगा। संबंधित विभाग के एमआईसी सदस्य जवाब देंगे। आठ एजेंडा में से पांच एजेंडा में 41करोड़ के विकास कार्यों पर चर्चा होगी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button