Chhattisgarh – पार्क में बैठे प्रेमी-जोड़े विधायक से बोलने लगे “OYO रूम बंद करवा दिए जाऐं तो जाऐं कहां ?…..”


भिलाई । वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन सोमवार की भरी दोपहरी में वे नेहरू नगर गार्डन पहुंचे। जहां उन्होंने पार्क में बैठे प्रेमी-जोड़ों को समझाइश देकर वहां से जाने के लिए कहने लगे तो उल्टे लड़के-लड़कियां ने उनसे OYO रूम की मांग करने लगे। इतना ही नहीं पार्क में बैठी लड़कियों ने विधायक से कहा कि, विधायक जी आपने सब बंद करा दिया.. हम कहां जाएं। अब आप हमें पार्क में भी बैठने नहीं दे रहे हैं।
देखे वीडियों
दरअसल विधायक रिकेश सेन लोगों की शिकायत पर पार्क में छापा मारने पहुंचे थे। जहां प्रेमी जोड़े वहां बैठकर अश्लील हरकत करते हैं। जिसके बाद विधायक रिकेश सेन ने कपल्स को समझाइश दी और पार्क से जाने को कहा. उन्होंने कहा कि, अगर दोबारा पकड़े गए तो लड़के-लड़कियों के परिजनों को थाने बुलाया जाएगा और फिर आप पर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां प्रेमी जोड़े विधायक से बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।








