छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

लोग बोनस के पैसो का शराब पी गए तो सरकार क्या करे – अजय चंद्राकर

छत्तीसगढ़ के कुरुद विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि अब लोग शराब पी गए तो सरकार क्या करेगी? धान बोनस पहले दे दिया इसी का असर है, सरकार को होली के बाद किसानों को बोनस का भुगतान करना था। बता दें कि प्रदेश की साय सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत धान बोनस का भुगतान किया था। वहीं, बात करें होली पर शराब की बिक्री की बात करें तो प्रदेश में इस बार 58 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिक गई, जो पिछले वर्ष के आंकड़ों से लगभग 91 लाख रुपए अधिक है।

फुलो देवी को कम से कम कांग्रेसी पहचानते तो हैं
राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से घोषित उम्मीवार पर अजय चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल और उनके चवन्नी-अठन्नी लोग फूल बिछाए थे, लेकिन कुछ नही हो पाया। पहली बार कांग्रेस को लगा होगा हमारी बात सुनी गई है, KTS तुलसी, रंजीता रंजन और राजीव शुक्ला को कांग्रेसी पहचानते भी नहीं हैं। अभी फूलो देवी नेताम को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया गया है, कम से कम कांग्रेस नेता इन्हें पहचानते तो हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button