रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में होगा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, सीएम साय ने की तैयारियों की समीक्षा

CG News: छत्तीसगढ़ में जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने और खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ 2026 का आयोजन किया जाएगा. यह प्रतियोगिता 25 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी. इस दौरान राज्य के तीन प्रमुख क्षेत्रों रायपुर, सरगुजा और बस्तर के खेल मैदानों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.

सीएम साय ने तैयारियों की समीक्षा की

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली. बैठक में मुख्यमंत्री ने आयोजन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं और खेल अधोसंरचना के निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए.

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button