देश दुनिया

मिडिल ईस्ट युद्ध का साइड इफेक्ट: रसोई गैस 60 महंगी, जानें अब आपके शहर में क्या है सिलेंडर का नया रेट?

LPG Gas Price: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। LPG Gas Price में अचानक बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम लोगों पर महंगाई का नया बोझ पड़ गया है। तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई दरें शनिवार, 7 मार्च से लागू हो गई हैं।

Indian Oil Corporation (IOC) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए तक इजाफा किया गया है। ऐसे में LPG Gas Price बढ़ने से घरों के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर भी असर पड़ सकता है।

नई कीमतों के अनुसार Delhi में घरेलू सिलेंडर का दाम 853 रुपए से बढ़कर 913 रुपए हो गया है। Kolkata में इसकी कीमत 879 रुपए से बढ़कर 939 रुपए हो गई है। वहीं Chennai में सिलेंडर 868.50 रुपए से बढ़कर 928.50 रुपए का हो गया है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत 1883 रुपए और Mumbai में 1835 रुपए हो गई है। कोलकाता में यह 1990 रुपए और चेन्नई में 2043.50 रुपए तक पहुंच गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार LPG Gas Price में यह बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण हुई है। Strait of Hormuz के अस्थायी रूप से बंद होने से तरल प्राकृतिक गैस (LNG) की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button