छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में टूटे शराब बिक्री के सभी पुराने रिकार्ड, होली में गटक गए अरबों के शराब

रायपुर। होली के त्योहार के दौरान छत्तीसगढ़ में इस बार शराब बिक्री ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। होली से एक दिन पहले 3 मार्च को प्रदेश में करीब 128 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री दर्ज की गई, जो अब तक एक दिन में हुई सबसे अधिक बिक्री मानी जा रही है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले 31 दिसंबर को नए साल के मौके पर करीब 124 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी, जो उस समय तक एक दिन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड था। हालांकि इस बार होली के अवसर पर यह आंकड़ा भी पीछे छूट गया। होली के अगले दिन 5 मार्च को भी शराब की बिक्री में तेजी देखने को मिली और उस दिन करीब 50 करोड़ रुपये की शराब बिकी। आबकारी विभाग के अनुसार सामान्य दिनों में प्रदेश में प्रतिदिन औसतन करीब 40 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होती है, लेकिन त्योहारों के दौरान यह आंकड़ा काफी बढ़ जाता है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button