छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस गांव में बच्चों का मोबाइल पर गेम खेलने की मनाही, पकड़े गए तो परिजनो पर लगेगा ₹ 3 हजार जुर्माना

राजनांदगांव जिले के छुरिया ब्लॉक के ग्राम गहिराभेड़ी की पंचायत ने एक अलग तरह का फैसला किया है यहां बच्चों के वीडियो गेम की लत छुड़वाने के लिए गांव में बैठक कर मुनादी कराई गई. इसके तहत यह कहा गया कि अगर आपके बच्चे मोबाइल पर वीडियो गेम खेलते पाए जाते हैं तो बच्चों के माता पिता पर 3 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा.

बच्चों के मोबाइल गेम की बढ़ती बुरी लत से परेशान होकर गांव वालों ने मिलकर यह फैसला लिया है. इसके तहत जो बच्चे मोबाइल गेम खेलते पाए जाते हैं तो उनके परिजनों पर 3 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा, इसके लिए माह में तीन बार मुनादी कराई गई है, हालांकि अब तक इस संबंध में एक भी अर्थदंड नहीं वसूला गया है. इस मुनादी और फैसले का असर गांव के बच्चों पर पड़ता दिखाई दे रहा है. ग्रामीण चाहते हैं कि बच्चे पढ़ाई व खेलकूद में ध्यान दें. मोबाइल से दूर रहें

सूचना देने वाले को एक हजार रुपए का इनाम
इस संबंध में सूचना देने वाले को इसके लिए एक हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। बाकायदा कोतवाल ने इसके लिए मुनादी भी कर दी है। मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए पंचायत का अनूठा फैसला सभी ने मिलकर लिया।

Related Articles
ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button