छत्तीसगढ़

भारत पाक युद्ध के बीच रोका गया छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े रहे तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में चल रहे सबसे बड़े नक्सली ऑपरेशन को अस्थाई रूप से रोकने की खबर सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव को देखते हुए कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चल रहे नक्सल ऑपरेशन को रोकने की खबर सामने आई है।
देखे वीडियों

18 दिनों से जारी था ऑपरेशन
मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर पिछले 18 दिनों से सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा था। इस ऑपरेशन में हजारों की संख्या में जवान शामिल थे। वहीं अब खबर आई है कि, कर्रेगुट्टा पहाड़ी में चल रहे सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन को रोक दिया गया है। सूत्रों के अनुसार CRPF समेत और सुरक्षा बलो को वापस जिला मुख्यालय बुलाया गया, जिसको लेकर वापसी की तैयारी कर रहे है। हालांकि इस मामले मे आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जवानों ने 26 नक्सलियों को किया था ढेर
आपको बता दें कि, कर्रेगुट्टा पहाड़ी में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जवानों को बड़ी सफलता मिली थी। इस ऑपरेशन में जवानों ने 26 नक्सलियों को मार गिरया था। ऐसा खा जा रहा था कि, कई बड़े नक्सली लीडर जिनकी सुरक्षाबलों को लंबे समय से तलाश है, वे सभी इस पहाड़ी पर छुप कर बैठे थे। वहीं अब भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच इस ऑपरेशन को रोक दिया गया है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button