छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायगढ़ संभागरायपुर संभाग
रायगढ़ में अडानी कंपनी कोल ब्लॉक के लिए हजारों पेड़ो की कटाई, विरोध में आए सैकड़ो ग्रामीण के साथ विधायक पूर्व मंत्री गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से पेड़ों के कटाई की घटना सुर्खियों में आई है। जहां पेड़ों की कटाई को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। विरोध में शामिल लगभग 50 से ज्यादा ग्रामीणों समेत पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया और लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार को भी गिरफ्तार किया गया है।
देखे वीडियों
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला तमनार ब्लॉक के मुड़ा गांव का है। जहां अडानी कंपनी कोल ब्लॉक के लिए उत्खनन कर रही है। इस पूरे मामले में उत्खनन के लिए कंपनी 1500 से अधिक पेड़ काट रही है। जिसका 50 से अधिक ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू किया। घटनास्थल पर पुलिस बल फॉरेस्ट और जिला प्रशासन तैनात है।