छत्तीसगढ़ में विपक्ष की आवाज को कुचल रही है भाजपा, जंगल अडानी के हवालें

कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर सरकार जंगलों को अडानी को देने का आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम के बेटे को गिरफ्तार करने को लेकर भी तंज कसा है। साथ ही कहा कि, राज्य में विपक्ष की आवाज को भाजपा कुचलने रही है।
छत्तीसगढ़ के सारे जंगल अडानी को समर्पित – प्रियंका
भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के सारे जंगल अडानी को समर्पित कर दिए हैं। पेसा कानून और एनजीटी के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए जंगलों को तबाह किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में यह मुद्दा उठाने वाले थे। कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा- भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के सारे जंगल अडानी जी को समर्पित कर दिए हैं।
पेसा कानून और एनजीटी के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए जंगलों को तबाह किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में यह मुद्दा उठाने वाले थे। उन्हें रोकने के लिए सुबह-सुबह ED ने उनके घर पर छापा मारा और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
देखे X Post
भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के सारे जंगल अडानी जी को समर्पित कर दिए हैं। पेसा कानून और एनजीटी के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए जंगलों को तबाह किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी विधानसभा में यह मुद्दा उठाने वाले थे। उन्हें रोकने के लिए सुबह-सुबह ED ने उनके घर पर…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 19, 2025