छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ के इस जिलें में 9 प्रभारी प्राचार्यों की रोकी गई वेतन वृद्धि

छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं में खराब रिजल्ट आने के बाद शिक्षा विभाग एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले के हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा में परीक्षा परिणाम में सुधार हेतु निरंतर प्रयास करने एवं समय-समय पर समीक्षा बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए थे। लेकिन इसके बाद भी विद्यालय का परिणाम संतोषजनक नही पाया गया है और परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से कम रहा है। ऐसे में 9 प्रभारी प्राचार्यों के वेतन रोके गए हैं।

इस संबंध में संबंधित प्राचार्य से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु कहा गया था। प्राचार्य द्वारा परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से कम होने के संबंध में स्पष्टीकरण/जबाब प्रस्तुत किया गया है। स्पष्टीकरण संजोषजनक नहीं होने एवं प्राचार्य द्वारा परीक्षा परिणाम में सुधार हेतु प्रयास नहीं किया जाना कार्य के प्रति उदासिनता एवं गैर जिम्मेदारी को प्रदर्शित करता है। अतः निम्नानुसार प्राचार्यो का एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोका जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

इन प्राचार्यों के रोके गए वेतन

  1. घश्याम घृतलहरे, प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल बिलई दि.ख. बेनेतरा।
  2. रुपचंद पुरैना, प्रभारी प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल हेनाबंद दि.च. देर्मतच।
  3. सिलोचन साहू, प्रभारी प्राचार्य, शास.बा.उ.मा.वि. मवागढ़ वि.ख. नयागढ़।
  4. देवीलता बंजारे, प्रभारी प्राचार्य शास.उ.मा.वि. गाड़ानोर वि.ख. नवागढ़।
  5. लालजी डेहरे, प्रभारी प्राचार्य, शास.उ. मा. वि. सम्बलपुर दि.च. नवागढ़।
  6. निरपाल साहू प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल नरदाकला बि.च. ताजा।
  7. भावना वैष्णव, प्रभारी प्राचार्य शास.उ.मा.वि. घोटवानी दि.ख. साजा।
  8. रविन्द्र कुमार यादव, प्रभारी प्राचार्य, शास.क.उ.मा.वि. थानखन्हरिया वि.ख. साजा।
  9. मनीष चौबे, प्रभारी, प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय थानखम्हरिया वि.ख. साजा
ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button