खुद के सरकार को घेरना रवि भगत को पड़ गया भारी, छीना गया भाजयुमो अध्यक्ष का पद

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। रवि भगत की जगह राहुल योगराज को भाजयुमो अध्यक्ष बनाया गया है। विभा अवस्थी महिला मोर्चा की अध्यक्ष चुनीं गई हैं। हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं संतोष पांडेय मुख्य प्रवक्ता नियुक्ति किए गए हैं।
संगठन विस्तार में 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि हर मोर्चे पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जा सके। पार्टी के मुताबिक, यह नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।
अपने ही सरकार को घेरना पड़ गया भारी
छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने युवा विंग भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था ।बता दे कि, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था । जिसमें वे अपनी ही पार्टी के सरकार से डीएमएफ की राशि गाना गाकर मांगते हुए दिख रहे हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि आपके द्वारा लगातार पार्टी के लोगों और नेताओं के खिलाफ बयानबाजी सामने आ रही है। आपका यह कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। प्रदेश अध्यक्ष ने श्री भगत से इस बाबत सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया था।
देखिए लिस्ट-


