छत्तीसगढ़

गृहमंत्री शाह से मिले CM साय,जवानों का किया सम्मान,नक्सल विरोधी अभियानों की दी जानकारी

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक बैठक चली। जिसमें सीएम श्री ने नक्सल विरोधी अभियानों की जानकारी दी। केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 21 दिनों तक चले सबसे लंबे नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों का सम्मान किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों मिले और उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया। कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 21 दिनों तक चले सबसे लंबे नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया था। यह अभियान छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर अप्रैल-मई माह में चलाया गया था। सम्मान समारोह में उनके साथ छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

दिसंबर 2023 से अब तक 453 माओवादी गए मार गिराए
वहीं दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्रवाई के परिणामस्वरूप 453 माओवादी न्यूट्रलाइज़ किए गए हैं। इसी अवधि में 1616 माओवादियों की गिरफ्तारी तथा 1666 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। सीएम विष्णु देव साय ने बस्तर में हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति पर भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित को जानकारी दी।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button