छत्तीसगढ़रायपुर संभागसरगुजा संभाग

छत्तीसगढ़ में चंगाई सभा की अनुमति देने वाले एसडीएम-तहसीलदार का तबादला

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर में हाल ही में हुए धर्मांतरण विवाद के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपों के घेरे में आए राजपुर एसडीएम और तहसीलदार का अब ट्रांसफर कर दिया गया है।

बता दे कि, प्रशासन ने चंगाई सभा के आयोजन की अनुमति दे दी थी। इस पर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई। हिंदू संगठनों ने इस मामले में राजपुर के एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर और तहसीलदार पूनम रश्मि तिग्गा पर धर्मांतरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इनके खिलाफ उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था। अब प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

तबादला आदेश जारी
जारी आदेश के अनुसार, एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर को जिला कार्यालय बलरामपुर में और तहसीलदार पूनम रश्मि तिग्गा को कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ किया गया है। जबकि, संयुक्त कलेक्टर देवेंद्र कुमार प्रधान को राजपुर का एडीशनल एसडीएम बनाया गया है और नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार कंवर को प्रभारी तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है।

Chhattisgarh । सरकारी गाड़ी में ‘मैडम’ करे रंगदारी…फंसे ‘वाहन चालक’

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button