छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

आखिर कब सुधरेगा पंडित रविशंकर शुक्ल विवि ? अब कर दिया नया कांड

राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में चल रही सेमेस्टर परीक्षा के बीच बड़ी लापरवाही सामने आई है। आज सुबह 8 बजे अलग अलग विषयों की परीक्षा आयोजित होनी थी। परीक्षा दिलाने पहुंचे छात्रों को दरवाजे पर घंटो इंतजार करने के बाद यह पता चला कि उनकी परीक्षा स्थगित कर दी गई है और यह परीक्षा अब 19 जून को ली जाऐगी
देखे वीडियोंदेखे वीडियों

मामले को लेकर छात्रों ने अपने विषय संबंधित शिक्षकों से बात करनी चाही तो पता चला कि बोर्ड पर लगा रोल नंबर चार्ट ही पूरा गलत है साथ ही जो परीक्षा आज आयोजित होनी थी उसका प्रश्न पत्र छप कर तैयार नहीं था। छात्र लगातार दो से तीन घंटे अलग अलग विभाग के चक्कर लगाते रहे लेकिन अंत में ना ही परीक्षा हुई ना ही किसी जिम्मेदार ने कोई सटीक जवाब दिया।

छात्रों के समर्थन में पहुंचे NSUI कार्यकर्ताओं ने बताया कि विश्विद्यालय में लंबे समय से ऐसी लापरवाही देखने मिल रही है। इससे पहले परीक्षा के लिए 7 बजे का समय निर्धारित किया गया था। छात्रों के विरोध के बाद 8 बजे का समय तय हुआ लेकिन फिर भी आज स्थिति ऐसी है कि 9.30 बजे तक ना ही परीक्षा हो पाई ना ही प्रश्न पत्र छपे थे। आगे ऐसी ही लापरवाही चलती रही तो NSUI द्वारा उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button