छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सीतापुर पहुंची परिवर्तन यात्रा, सैनिक रामकुमार टोप्पो होंगे भाजपा उम्मीदवार !…देखे पूरी खबर

भवानी सिंह, सीतापुर ।जैसे जैसे चुनाव की तारिख नजदीक आते जा रही है वैसे वैसे तमाम छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी में तेजी देखने को मिल रही है इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में फिर से अपनी सरकार बनाने के लिए परिवर्तन यात्रा निकाली है जो की परिवर्तन यात्रा जशपुर से चलकर सीतापुर पहुंची… आपको बता दें कि जैसे ही परिवर्तन यात्रा सीतापुर पहुँची तो अभी अभी भाजपा में प्रवेश किये सैनिक रामकुमार टोप्पो ने एक इतिहास रच दिया परिवर्तन यात्रा की स्वागत के लिए हजारों की संख्या में युवाओं के साथ व भाजपा के पदाधिकारियों के साथ विशाल बाइक रैली निकालकर स्वागत करते हुए सीतापुर लाया ,जिसके बाद परिवर्तन यात्रा में आये नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने अपने उद्बोधन कांग्रेस की सरकार पर जमकर निशाना साधा और साथ ही संबोधित करते हुए रामकुमार टोप्पो को जन जन से रूबरू होने का आदेश दिया जिससे कि साफ पता चलता है कि इस बार सीतापुर में भाजपा से एक नए चेहरे को मैदान में उतार सकता है
देखे पूरी खबर

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button