रायपुर संभाग

बागेश्वर सरकार ने स्वीकारा चैलेंज …दी चुनौती..बोले- रायपुर आ जाओ, फ्री में बताऊंगा, और ठठरी बांध दूंगा

रायपुर । बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नागपुर की समिति की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने समिति के 30 लाख रुपए के ऑफर को भी ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि वे फ्री में ही उनके सभी सवालों के जवाब देंगे। बस इसके लिए समिति के सदस्यों को रायपुर में 20 और 21 जनवरी को होने वाले दरबार में पहुंचना होगा। उनके आने-जाने का खर्च भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देने को कहा है।

बता दे कि हाल ही में पंडित धीरेंद्र शास्त्री नागपुर गए थे, जहां उन्होंने अपना दिव्य दरबार लगाया था। इसे लेकर अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक और नागपुर की जादू-टोना विरोधी नियम जनजागृति प्रचार-प्रसार समिति के सह-अध्यक्ष श्याम मानव ने पुलिस को शिकायत की थी। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा- नागपुर में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा 5 से 13 जनवरी होनी थी। आमंत्रण पत्र और पोस्टर में भी 13 जनवरी तक कथा का जिक्र था। कथा पूरी करने के दो दिन पहले ही वे नागपुर से चले गए। श्याम मानव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार को डर का दरबार बताया और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि दिव्य दरबार में धीरेंद्र शास्त्री भक्तों के नाम और नंबर से लेकर कई चीजें बताने का दावा करते हैं। हमने उनके ऐसे वीडियो देखे थे। हमने उन्हें ऐसे दावों को सिद्ध करने को कहा था।

समिति ने दी थी कौन सी चुनौती?
समिति अपने 10 लोगों को धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के सामने लेकर जाती। उन्हें अपने अंतर ज्ञान से उनके बारे में बताना था। इसमें उनका नाम, नंबर, उम्र और उनके पिता का नाम बताना था। इसके अलावा पास के कमरे में 10 चीजें रखते, उन 10 चीजों को उन्हें पहचानना था। इसे दो बार रिपीट करते। यदि वे 90 प्रतिशत रिजल्ट भी दे देते, तो समिति उन्हें 30 लाख रुपए का इनाम देती। हालांकि इसके लिए उन्हें 3 लाख रुपए डिपॉजिट करना होता। श्याम मानव के मुताबिक उन्होंने चुनौती नहीं स्वीकारी और पहले ही नागपुर से रवाना हो गए।

चैलेंज पर बोले थे धीरेंद्र शास्त्री
पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा रायपुर में चल रही है। यहां उन्होंने कहा कि आप दुनिया के चक्कर में मत पड़िए। भूत-पिशाच निकट नहीं आवे… क्या यह गलत है। क्या यह अंध श्रद्धा है। क्या यह अंध विश्वास है। हमने महाराष्ट्र में किसी भी प्रकार से कानून का उल्लंघन नहीं किया है। ना ही कभी करेंगे। यदि वे कहते भगवान होते हैं या नहीं, हमें अनुभव करना है… बागेश्वर बालाजी का दो दिन का दरबार लगा। आप नहीं आए। 7 दिन का दरबार लगा, आप नहीं आए। हमें टाइम रहेगा हम फिर आएंगे, लेकिन रायपुर में 20 और 21 तारीख को पुन: दरबार है। आने का किराया हम देंगे, आपकी चुनौती हमें स्वीकार है। वेलकम टू रायपुर।

सूरजपुर – जूतों की माला पहनकर कार्यालय पहुंचा जनपद पंचायत अध्यक्ष, जमके निकाली भड़ाष

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है