खबरें फटाफट

‘देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में’: CM बोले- सभी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा, राज्यपाल की भूमिकाओं की समीक्षा होनी चाहिए…देखे Video

राजधानी रायपुर में स्थित अंबेडकर चौक में शुक्रवार को बाबा साहब डॉ. ​भीमराव अंबेडकर की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। अंबेडकर जयंती समारोह के बाद सीएम बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। सभी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। राज्य में राज्यपालों की भूमिका की समीक्षा होनी चाहिए। श्री बघेल ने विधानसभा की ओर से पारित विधेयक को राज्यपाल के पास रखने का समय तय करने की बात भी कही है।

लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, हम कुत्ते-बिल्ली को गोद में ले सकते हैं, लेकिन मनुष्य के साथ भेदभाव करके उन्हें अपमानित करते हैं। एक तरफ देश में आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी, दूसरी तरफ डॉ. भीमराव अंबेडकर छुआछूत खत्म करने की लड़ाई लड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि, राज्य में राज्यपालों की भूमिका की समीक्षा होनी चाहिए। साथ ही यह तय होना चाहिए कि विधानसभा से पारित विधेयक को राज्यपाल कितने दिन तक अपने पास रख सकते हैं।

पहले हिंसा कराई और अब सर्वे कराएगी BJP
बिरनपुर घटना को लेकर भाजपा की ओर से मतदाता सूची का सर्वे कराए जाने के मामले पर CM बघेल ने कहा कि, BJP पहले हिंसा कराई और अब सर्वे कराएगी। भाजपा वोट के खातिर सर्वे करा रही है। भाजपा भले ही द्वेष फैलाए पर हम प्रेम बाटेंगे। हमारे PM आवास सर्वे का BJP समर्थन करें।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button