अनजना ओम कश्यप डेथ होक्स : सीनियर टीवी एंकर के बारे में वायरल अफवाह का सच

बॉलीवुड जगत में हाल ही में एक बड़ी अफवाह ने सोशल मीडिया में हलचल मचा दी, जिसमें दावा किया गया कि आज तक की चर्चित टीवी एंकर अनजना ओम कश्यप का निधन हो गया है। यह खबर पूरी तरह से झूठी है और सीनियर जर्नलिस्ट अनजाना ओम कश्यप सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तथा स्वस्थ हैं।
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरें मीडिया में फैल गई थीं। धर्मेंद्र 89 वर्ष की उम्र में अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन 12 नवंबर 2025 को स्वस्थ होकर घर वापस लौटे। इसी ग़लत रिपोर्टिंग के चलते अनजाना ओम कश्यप समेत कई पत्रकारों पर सोशल मीडिया में भारी आलोचना हुई। धर्मेंद्र के परिवार ने उनकी मौत की खबर तत्काल खारिज कर दी थी।

सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हुई अफवाह?
धर्मेंद्र के फॉल्स डेथ न्यूज के तुरंत बाद एक रील वायरल हुई, जिसमें एक व्यक्ति अनजाना ओम कश्यप के पोस्टर पर माला चढ़ाते हुए शोक मनाते दिखाई दिया। इसी के चलते लोगों ने यह मान लिया कि अनजाना ओम कश्यप का निधन हो गया है। लेकिन सच्चाई यह है कि अनजाना ओम कश्यप पूरी तरह स्वस्थ हैं और सक्रिय हैं।
सुबह सुबह दुखद खबर 🚨😭
— AYODHYA WALE ❣️ (@WaleAyodhy70737) November 13, 2025
गोदी मीडिया की पत्तलकार अंजना ओम कश्यप अब हम लोगों के बीच नहीं रही.
अब आज के बाद हम लोगों तक झूठी खबरें कौन पहुंचाएगा!! pic.twitter.com/9SDQL7fowc
अनजाना ओम कश्यप का परिचय और करियर
रांची में जन्मी अनजना ओम कश्यप ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बॉटनी में स्नातक और सोशियल वर्क में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद उन्होंने दूरदर्शन पर ‘आंखों देखी’ शो के साथ अपने करियर की शुरुआत की, फिर जी न्यूज में और वर्तमान में आज तक की प्रमुख एंकर बनी हुई हैं। वे अपने निर्भीक सवालों और बोल्ड स्टाइल के लिए जानी जाती हैं।






