छत्तीसगढ़

जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में सीएम साय ने परिवार संग किया पूजा-अर्चना

जशपुर : CM साय ने सपरिवार कुनकुरी श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना किए। सीएम साय ने सोशल मीडिया में लिखा, जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में सपत्नीक महाप्रभु श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलराम जी के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर तुलसी अर्चन कार्यक्रम में सहभागी होकर विधिवत् पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की मंगल कामना की। जगन्नाथ महाप्रभु छत्तीसगढ़ पर सदैव अपनी अनंत कृपा बनाए रखें। उनके आशीर्वाद से हमारा प्रदेश विकास, शांति और समृद्धि के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहे, यही प्रार्थना है।जय जगन्नाथ।

ख़बर को शेयर करें

National Desk

National Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button