छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

पुलिसकर्मियों के फंड से की 60 लाख की हेराफेरी, एसएस पी आफिस की महिला ASI उड़ीसा से गिरफ्तार

बिलासपुर। पुलिसकर्मियों के फंड से हेराफेरी कर लाखों का गबन करने वाली महिला एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला एएसआई फंड शाखा प्रभारी के पद पर थी,जिसका फायदा उठा कर पुलिसकर्मियों के भविष्य निधि का गबन उसने एक हवलदार के साथ मिलकर कर लिया था। महिला एएसआई ने एसएसपी के जाली हस्ताक्षर का भी इस्तेमाल किया था। मामले में सितंबर में एफआईआर दर्ज होने के बाद हवलदार संजय श्रीवास्तव को तो गिरफ्तार कर लिया गया पर महिला एएसआई तीन माह से फरार थी। जिसे उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button