बिलासपुर संभाग

दुर्ग संभाग अजा.मोर्चा की कमान अब चंद्रप्रकाश सूर्या के हाथों में, संगठन को मिलेगी नई धार !

सीपत (हिमांशु गुप्ता):– भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छग की संभाग प्रभारी एवं सहप्रभारी की नियुक्ति की गई है। जिसमें अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से दुर्ग संभाग अजा. मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी युवा एवं कर्मठ नेता चंद्रप्रकाश सूर्या को सौंपी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से जारी आदेश में सूर्या को दुर्ग संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिससे क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। चंद्रप्रकाश सूर्या की यह नियुक्ति उनके लंबे समय से संगठन (अजा.मोर्चा) के प्रति समर्पण, जमीनी पकड़ और सक्रिय भूमिका का परिणाम मानी जा रही है। पार्टी के भीतर वे एक ऐसे नेता के रूप में पहचान रखते हैं, जो कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाने में सक्षम हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि सूर्या के नेतृत्व में दुर्ग संभाग में अनुसूचित जाति मोर्चा को नई दिशा मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी। उनकी कार्यशैली और जनसंपर्क कौशल को देखते हुए पार्टी ने उन पर बड़ा भरोसा जताया है। वर्तमान में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं। नवनियुक्त दुर्ग संभाग प्रभारी चंद्रप्रकाश सूर्या ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं संगठन के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करूंगा। हमारा लक्ष्य है कि हम अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाएं।।कार्यकर्ताओं के सहयोग से दुर्ग संभाग को संगठन की दृष्टि से और अधिक मजबूत बनाएंगे।

कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल :–

सूर्या की नियुक्ति की खबर मिलते ही दुर्ग संभाग सहित आसपास के क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। उन्हें विश्वास है कि सूर्या के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और आने वाले समय में भाजपा को और मजबूती मिलेगी। चंद्रप्रकाश सूर्या की यह नियुक्ति न सिर्फ उनके राजनीतिक कद को दर्शाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि पार्टी युवा और जुझारू नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सूर्या अपने नए दायित्व में किस तरह संगठन को नई पहचान दिलाते।

ख़बर को शेयर करें

Back to top button