छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

बिलासपुर में बोले रवि किशन…छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया होते हैं,

बिलासपुर। भाजपा सांसद रवि किशन आज बिलासपुर दौरे पर है। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। रवि किशन ने कहा, कि यहां मैंने फिल्मों की शूटिंग की है। मैं मानता हूं कि छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया होते हैं। वहां की सरकार ने इसे लूटा है , 15 साल में जो विकास हुआ उसका एक प्रतिशत भी नहीं हुआ। PM आवास नहीं मिला, हम 8 लाख आवास तुरंत देंगे। यहां के CM (भूपेश बघेल) को PM के नाम से चिढ़ है।

भाजपा सांसद रवि किशन ने मोदी की गारंटी का उल्लेख किया और कहा कि 5 साल में इन्होंने (कांग्रेस सरकार) छत्तीसगढ़ को लूट कर बर्बाद कर दिया है। रवि किशन ने भाजपा के चुनाव प्रचार का वीडियो दिखाया और कहा कि मुंबई वाले कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर फिल्म और सीरीज बनाने की तैयारी में है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button