छत्तीसगढ़

9 राज्यों के स्थापना दिवस पर CM विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं, कहा- आत्मनिर्भर भारत का लें संकल्प

रायपुर। आज देश के 9 राज्यों का स्थापना दिवस है। इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर संदेश साझा करते हुए लिखा — “स्थापना दिवस के पावन अवसर पर हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के सभी भाइयों-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं।”

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि सभी प्रदेश निरंतर समृद्धि, सद्भाव और विकास के नए आयाम स्थापित करें, यही उनकी मंगलकामना है। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि हम सब स्वदेशी को अपनाएं और आत्मनिर्भरता को जीवन का संकल्प बनाएं, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

साय ने कहा कि देश के इन सभी राज्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में विकास, संस्कृति और प्रगति का अद्भुत उदाहरण पेश किया है। आज का यह अवसर न केवल राज्यों की उपलब्धियों को याद करने का है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराने का भी समय है।

हर साल 1 नवंबर को भारत के नौ राज्यों — हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप — का स्थापना दिवस मनाया जाता है। 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत इन राज्यों का गठन किया गया था।

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button