छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

जशपुर : पूर्व सांसद और राजा रणविजय प्रताप सिंह जूदेव के गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने किया पथराव

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पूर्व सांसद और राजा रणविजय प्रताप सिंह जूदेव के गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने पत्थराव किया। गनीमत रही कि, राजा रणविजय और परिजनों को कोई नुकसान नहीं हुआ। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव अपने परिवार के साथ मंगलवार देर रात ओडीशा के राउरकेला से वापस जशपुर आ रहे थे। इस दैरान बाला छापर लकड़ी डीपो के पास कुछ लोगों ने इनकी गाड़ी पर पत्थरों से हमला कर दिया। हालांकि, हमले में राजा रणविजय और उनके परिजनों को कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं पथराव से उनकी गाड़ी के सामने का कांच टूट गया। हमले के बाद पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना में की। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button