छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

भष्ट्राचार मामले में छत्तीसगढ़ के इस जिले का नगर पालिका अधिकारी (CMO) गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में ACB टीम ने मनेंद्रगढ़ नगरपालिका परिषद में छापा मारकर भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) इसहाक खान को उनके घर से और लेखापाल सुशील को उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों को ठेकेदार से बिल पास कराने के नाम पर 33 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया। यह कार्रवाई स्थानीय अंबिकापुर ACB की टीम ने की। बताया जा रहा है कि, CMO और लेखापाल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निजी लाभ के लिए ठेकेदार से पैसे मांगे थे।

इसकी शिकायत पीड़ित ने ACB से की थे, जिसके बाद अफसरों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ACB ने ट्रैप प्लानिंग शुरू की। गिरफ्तारी के बाद दोनों अधिकारियों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए ACB टीम अपने साथ ले गई।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button