छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

कोरबा से फरार तीन बहुएं रायपुर में मिली, जेवरात और नगदी के साथ हुई थी रफू चक्कर, पुलिस ने रखा था 20 हजार का इनाम

कोरबा। कोरबा से एक ही परिवार की लापता हुई तीन महिलाओं को मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने रायपुर में ढूंढ निकाला। इनमें परिवार की दो बहू और एक बड़ी बहू की बहन शामिल थी। पुलिस का दावा है कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर महिलाएं घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के पास से कोई जेवर-गहने नहीं मिले हैं। दरअसल, मोती सागर पारा इलाके में रहने वाले सारथी परिवार के यहां से बड़ी बहू मीरा सारथी, छोटी बहू ज्योति और बड़ी बहू की बहन रजनी तीनों करीब 15 दिन पहले गायब हो गई थी। इनमें से एक बहू अपने 6 महीने के बच्चे को भी घर में छोड़ गई थी। परिजनों ने महिलाओं की तलाश की तो उनकी कोई जानकारी नहीं मिली थी।

घर की मुखिया ताराबाई सारथी और सरोजिनी ने बताया था कि लापता महिलाएं अपने साथ जेवरात और नगदी रकम भी ले गई हैं। सारथी परिवार ने उनके बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को 20000 रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की थी। इसके साथ ही ताराबाई का कहना था कि घर में किसी तरह का कोई भी विवाद नहीं हैं। कोतवाली थाना प्रभारी ने एमबी पटेल ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर इन तीनों महिलाओं को रायपुर में ढूंढा गया है। पुलिस ने बताया कि महिलाओं ने पूछताछ में नगदी और जेवरात लेकर जाने वाली बात सामने नहीं आई है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button