छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

CG NEWS : IED ब्लास्ट में बस्तर फाइटर के 2 जवान घायल, रायपुर एयरलिफ्ट किए गए

दंतेवाड़ा। नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आकर बस्तर फाइटर के दो जवान घायल हो गए। इनमें एक जवान के पैर के चिथड़े उड़ गए। दोनों जवानों को रायपुर रेफर किया गया है। उन्हें एयर-लिफ्ट करके लाया जा रहा है। मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा से बस्तर फाइटर के जवान मंगलवार को एरिया डोमिनेशन के लिए जगरगुंडा और कमारगुड़ा के बीच निकले थे। वहां से टीम बुधवार को लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में नक्सलियों की लगाई प्रेशर IED पर एक जवान रोशन का पैर पड़ गया। जवान का पैर IED पर लगने से जोर का धमाका हुआ। इसकी चपेट में आकर रोशन और एक अन्य जवान जख्मी हो गया। हालांकि दूसरे जवान को हल्की चोटें आई हैं। इसके बाद साथी जवानों ने दोनों घायलों को निकाला और अरनपुर कैंप लेकर पहुंचे। यहां से दोनों को रायपुर रेफर कर दिया गया।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button