Chhattisgarh Crime : 55 बरस का अधेड़ दुल्हा, झांसे में फंसा चार लोगों को दुल्हन बना ठगे करोड़ो, अब आया शिकंजे में

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से पहली बार लुटेरा दूल्हा पकड़ गया है, जो अब तक चार शादियां कर चुका है। बताया जा रहा है कि लुटेरा दूल्हा अब तक महिलाओं को करोड़ों रुपए का चूना लगा चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
दुर्ग की एक अधेड़ महिला ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने गुजरात के रहने वाले 55 वर्षीय बीरेंद्र कुमार सोलंकी को दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पीड़िता पेशे से शिक्षिका है और आरोपी से उसकी जान पहचान मेट्रोमोनियल साइट के जरिए वर्ष 2019 में हुई थी। वहीं आरोपी अखबारों में शादी के विज्ञापन भी दिया करता था और खुद को कुंवारा और इंजीनियर बताया करता था। पीड़ित की मानें तो वह आरोपी से मिलने गुजरात भी जाया करती थी। जान पहचान बढ़ी तो आरोपी ने महिला को पहले लिव इन रिलेशन में रहने के लिए मनाया और 3 वर्षों तक दोनों पति पत्नी जैसे रहे। आरोपी खुद को गुजरात के एक निजी कंपनी में कार्यरत होने का हवाला देकर गुजरात दुर्ग आना जाना करते रहा।
Chhattisgarh Crime : वहीं, लिव इन में रहने के बाद पीड़िता से दुर्ग के एक होटल में पूरे रीति रिवाज से वर्ष 2023 में शादी रचाई। आरोपी ने गुजरात में ही मकान खरीदने का झांसा देकर पीड़िता से अलग अलग समय पर 32 लाख रुपए नगद ले लिए और एक बार 12 लाख और 1 लाख कीमती जेवर अलमारी से चोरी कर लिए। शादी की चाह में पीड़िता को 45 लाख रुपए से पीड़िता को नुकसान उठाना पड़ा। पीड़िता ने बैंक लोन और गोल्ड लोन के जरिए उक्त राशि आरोपी को दिए थे।
आरोपी इतना शातिर था कि उसने पीड़िता को ठगने के बाद गुजरात की एक सरकारी डॉक्टर महिला से शादी रचा ली और उस डॉक्टर पत्नी से IVF के जरिए दो जुड़वां बच्चे भी है। इतना ही नहीं आरोपी के पहले ही दो शादियों हो चुकी है और उनसे भी उसे बड़े बड़े बच्चे हैं। अपने साथ ठगी होने की भनक लगने पर पीड़िता ने खुद गुजरात जाकर इसकी खोजबीन की तब जाकर उसके तीन शादियों का खुलासा हुआ। बताया गया कि आरोपी उम्रदराज अविवाहित और तलाकशुदा महिला को अपना शिकार बनाता था। फिलहाल मोहन नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी और ठगी का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है कि कही और ऐसी महिला तो नहीं जो इसके शिकार हुए हो।





