छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

भूपेश बघेल ने की CRPF वाहनों में लाए गए बक्सों की जांच की मांग

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि स्पेशल विमानों से CRPF की टीमें आई है. सीआरपीएफ के वाहनों में बड़े-बड़े बक्से लाए गए हैं. जिसकी कहीं पर जांच नहीं की जा रही है. इन बक्सों में पैसा भी हो सकता है, सीआरपीएफ के वाहनों की भी जांच होनी चाहिए. निर्वाचन आयोग को इस पर संज्ञान में लेकर जांच करना चाहिए

बता दें छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. मतदान को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से जवानों की तैनाती की जा रही है. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने हैं. इसमें पहले चरण में 20 सीटों पर और दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग की जाएगी.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button