छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

राजधानी के मौदहापारा के अवैध कब्जों पर चला निगम का बुलडोजर

राजधानी रायपुर में मेयर मीनल चौबे के पदभार ग्रहण करने बाद निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने पहला एक्शन लिया है। मौदहापारा इलाके में सालों से जमे अवैध कब्जों को हटाया गया है। इस दौरान बड़ा संख्या में निगम अधिकारियों के साथ पुलिस की टीम भी मौजूद रही। इसके साथ ही जयस्तंभ चौक से फाफाडीह चौक जाने वाली सड़क के सामने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही सड़क में लगे ठेले-गुमटियों को भी जब्त किया गया।

अतिक्रमण हटाने बुलडोजर रही तैनात
मंगलवार सुबह से ही नगर निगम और पुलिस की टीम अवैध दुकानों और ठेलों को हटाने की कार्रवाई कर रही थी। जिस समय ये कार्रवाई की जा रही थी उस समय निगम अमला बुलडोजर लेकर पहुंचा था। साथ ही दुकान के बाहर सड़क पर बोर्ड और सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के सामान भी जब्त किए गए हैं।

सर्पनगरी जशपुर से ज्यादा बिलासपुर में सांप के काटने से मरे लोग, सदन में मचा हंगामा

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button