छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

Chhattisgarh – राखी मनाने घर आए जवान की नक्सलियों अपहरण के बाद कर दी हत्या

बीजापुर। जिले में रक्षाबंधन मनाने घर आये पुलिस जवान की नक्सलियों ने अपहरण कर हत्या कर दी है. हत्या के बाद नक्सलियों ने शव को गांव के समीप फेंका दिया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. ये घटना गंगालूर थाना क्षेत्र के दुआली पारा की है.

मिली जानकारी के अनुसार, गंगालूर थाना क्षेत्र के दुआली पारा में पुलिस जवान की अपहरण कर नक्सलियों ने हत्या कर दी है. मृतक जवान का नाम बुधराम अवलम है जो तोयनार थाना में पदस्थ था. मामले में एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि सूचना मिली है, मृतक सहायक आरक्षक है. तस्दीक के लिए बल को मौके के लिए रवाना होने के निर्देश दे दिए गए हैं.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button