छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक की पत्नी पर जानलेवा हमला, हाथ के कटे नस, गले पर गंभीर चोट

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर जानलेवा हमला हुआ है, हमले में विधायक की पत्नी के हाथों की दोनों नस कट गई और गले पर भी गंभीर जख्म के निशान है। गंभीर हालत में विधायक पत्नी को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है
मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह 8 बजे की है। आरोपी ने विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एमएलए की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।हालांकि किसने हमला किया और क्यों हमला किया? इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। इस दौरान उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने सिर्फ भतीजा शब्द ही लिखा।
विधायक की पत्नी पर हमले की सूचना के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं, एमएलए की पत्नी की हालत गंभीर है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।






